लखनऊ में 50 हजार लोगों के साथ योग करेंगे मोदी योगी

लखनऊ.पीएम नरेंद्र मोदी इस बार लखनऊ में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 50 हजार लोगों के साथ योग करेंगे। इसके लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू हो गई है। मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी और उनके मंत्री भी मंच पर होंगे। योग दिवस के लिए रमाबाई मैदान अथवा स्मृति उपवन में किसी एक का चयन होना है। इसके लिए पीएमओ जल्द निर्णय लेगा।
कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा आयुष विभाग
- उत्तर प्रदेश का आयुष विभाग को इसके आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी का लखनऊ में योग का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। उनके कार्यक्रम के अनुसार ही आयुष विभाग तैयारी कर रहा है।
- आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने बताया कि, विभाग कार्यक्रम के आयोजन में जुटा है। कार्यक्रम स्थल के लिए दो मैदान चिन्हित किए गए हैं। इनमें एक रमाबाई मैदान और दूसरा स्मृति उपवन है।
- इन दोनों का प्लान बनाकर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।

50 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल
- कार्यक्रम स्थल का अंतिम चयन पीएमओ और सुरक्षा एजेंसियां करेंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के सम्मिलत होने की संभावना है।
- साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठकें हो रही हैं। इस सप्ताह पीएमओ की ओर से इस पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।
पीएम के साथ योग करेंगे 5 हजार पुलिस कर्मी
- वहीं, इस कार्यक्रम में यूपी पुलिसा के पांच हजार से अधिक जवान भी मोदी के साथ योगा करेंगे।
- यह मौका 12 साल की सेवा पूरी कर चुके सिपाहियों, अधिकारियों को ही मिलेगा। इसके पीछे बढ़ती उम्र के पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की मंशा है।
- इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जल्द ही ऐसे पुलिसकर्मियों का चयन किया जाएगा।
 
FREE!!! Registration