यमुनानगर-कुरुक्षेत्र में बारिश :YAMUNANAGAR NEW'S

 

यमुनानगर-कुरुक्षेत्र में बारिश, पहाड़ों में बरसात से हथनीकुंड बैराज पर जलस्तर 13 हजार क्यूसिक बढ़ा

यमुनानगर-कुरुक्षेत्र में बारिश, पहाड़ों में बरसात से हथनीकुंड बैराज पर जलस्तर 13 हजार क्यूसिक बढ़ा
पानीपत/यमुनानगर/कुरुक्षेत्र| यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश हुई। यमुनानगर जिले में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक औसतन 50 मिलीमीटर (एमएम) पानी गिरा। निकासी न होने से पानी सड़कों पर भर गया। गांव स्यालवा में आसमानी बिजली गिरने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।
हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। पहाड़ों पर हो रही बारिश से यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज पर जलस्तर 4 हजार से बढ़कर 17 हजार क्यूसिक हो गया। पूर्वी नहर से यूपी को 3 हजार और पश्चिमी नहर से हरियाणा को 14 हजार क्यूसिक पानी की आपूर्ति हो रही है। कुरुक्षेत्र के लाडवा में 8 एमएम बारिश हुई। कई जिलों में तेज हवा चली। बादल छाए रहे। जीटी बेल्ट के ज्यादातर जिलों में दिन का पारा एक-दो डिग्री गिर गया। जबकि दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में यह एक-दो डिग्री बढ़ गया।
राजस्थान में मानसून की एंट्री, हरियाणा में आज बारिश संभव
मंगलवार को बाड़मेर जिले से राजस्थान में मानूसन की एंट्री हुई। ऐसा पहली बार हुआ कि हर बार मानसून की एंट्री कराने वाला हाड़ौती इससे अछूता रहा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 27, 28 अौर 29 जून को बारिश के आसार हैं। इसी के साथ मानसून की एंट्री भी हो सकती है।
FREE!!! Registration