जींद/अलवर. हरियाणा की जींद और राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर 28 जनवरी को हुए उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को आए। रामगढ़ में कांग्रेस की सफिया जुबेर खां ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के सुखवंत सिंह को 12,228 वोटों से हराया। इस जीत के साथ 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस की 100 सीटें हो गई हैं। जींद में भाजपा के कृष्ण मिड्ढा 12,935 वोटों से जीत गए।
आठवें राउंड की गिनती के दौरान ईवीएम मशीन के नंबर मैच नहीं करने पर काउंटिंग सेंटर के अंदर उम्मीदवार विनोद आश्री के समर्थकों ने हंगामा किया। इसके बाद काउंटिंग सेंटर के बाहर भी कुछ लोगों ने हंगामा किया। पुलिस को हंगामा कर रहे कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। हंगामे के कारण काउंटिंग करीब 55 मिनट रुकी रही।
जींद: किस राउंड में किसे कितने वोट मिले
राउंड |
रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस) |
कृष्ण मिड्ढा (भाजपा) |
दिग्विजय चौटाला (जजपा) |
1 |
2169 |
2835 |
3639 |
2 |
1754 |
3719 |
4253 |
3 |
1890 |
2796 |
3334 |
4 |
1801 |
6131 |
2217 |
5 |
1199 |
5571 |
1872 |
6 |
1225 |
5360 |
1057 |
7 |
1609 |
2399 |
3031 |
8 |
2086 |
3369 |
3467 |
9 |
2043 |
5381 |
2455 |
10 |
1815 |
5163 |
1521 |
11 |
2020 |
4192 |
4110 |
12 |
2081 |
1950 |
4337 |
13 |
1048 |
1700 |
2338 |
कुल |
22740 |
50566 |
37631 |
रामगढ़: किस राउंड में किसे कितने वोट मिले
राउंड |
सफिया जुबेर खां (कांग्रेस) |
सुखवंत सिंह (भाजपा) |
जगत सिंह (बसपा) |
1 |
7020 |
2659 |
463 |
2 |
3225 |
4455 |
568 |
3 |
2907 |
5087 |
657 |
4 |
4515 |
3897 |
1131 |
5 |
6440 |
2518 |
820 |
6 |
9109 |
1046 |
903 |
7 |
4284 |
5237 |
988 |
8 |
4660 |
3925 |
412 |
9 |
2349 |
4780 |
839 |
10 |
2047 |
3632 |
2383 |
11 |
5600 |
2105 |
1473 |
12 |
5060 |
2081 |
1981 |
13 |
3067 |
2640 |
3353 |
14 |
3623 |
3192 |
1887 |
15 |
2109 |
3151 |
2912
|
16 |
3261 |
3552 |
2148 |
17 |
2991 |
4347 |
988 |
18 |
2125 |
6692 |
216 |
19 |
4014 |
3663 |
314 |
20 |
4898 |
2394 |
411 |
पोस्टल वोट |
7 |
30 |
9 |
कुल |
83311 |
71083 |
24856 |
जींद में इनेलो विधायक के बेटे को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था
2014 में हुए विधानसभा चुनाव में जींद से हरिचंद मिड्ढा इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर जीते थे। उनके निधन के कारण यह सीट खाली हुई। उनके बेटे कृष्ण मिड्ढा यहां से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। नवगठित जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने दिग्विजय चौटाला को उतारा। दिग्विजय ने पहली बार चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला को जींद में प्रत्याशी बनाकर मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया। वहीं, इनेलो ने उमेद रेडू को समर्थन दिया।
भाजपा जींद में 1.86% वोट के अंतर से हारी थी
जींद विधानसभा में इससे पहले 12 बार हुए चुनाव में 5 बार कांग्रेस, 4 बार लोकदल-इनेलो ने जीत दर्ज की। एक-एक बार हरियाणा विकास पार्टी, एनसीओ और निर्दलीय विधायक ने जीत हासिल की। कांग्रेस नेता मांगेराम गुप्ता यहां से 4 बार जीते। 2009 में इनेलो नेता हरिचंद मिड्ढा ने गुप्ता को हराया। 2014 में मिड्ढा ने इनेलो से भाजपा में आए सुरेंद्र बरवाला को 1.86% यानी 2257 वोट से हराया था।
जींद में शहरी से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में वोट पड़े थे
जींद में 28 जनवरी को 75.72 प्रतिशत वोट पड़े थे। 1,72,774 मतदाताओं में से 1,30,824 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। शहरी क्षेत्र में 72 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 87 प्रतिशत मतदान हुआ था। जींद के इतिहास में चौथी बार 75 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। यहां 1987 में 76.28 प्रतिशत मतदान हुआ था।
जींद में 1972 में जीता था जाट उम्मीदवार
जींद में करीब 48 हजार जाट वोटर हैं। ब्राह्मण, पंजाबी और वैश्य वर्ग की बात करें तो हर समुदाय के लोगों की संख्या 14 से 15 हजार के बीच है। पिछली बार 1972 में कोई जाट उम्मीदवार विजयी हुआ था। उस समय कांग्रेस के चौधरी दल सिंह विधायक बने थे। इसके बाद जितने भी विधायक बने, उनमें से अधिकतर वैश्य और पंजाबी समुदाय के हैं। इस बार जाट समुदाय से तीन बड़े चेहरे मैदान में थे।
राजस्थान: 200 में से 199 सीटों पर हुआ था चुनाव
रामगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण चौधरी का निधन हो गया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां चुनाव स्थगित कर दिया था। तब प्रदेश की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर ही मतदान हुआ था।