नई दिल्ली। भोपाल में अपने लिव इन पार्टनर आकांक्षा और रायपुर में अपने मां-बाप की हत्या कर दफन करने वाला उदयन दास के जिंदगी को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उदयन दास की आकांक्षा के अलावा भी 11 गर्लफ्रेंड थीं। इतना ही नहीं जांच के बाद पुलिस ने यह भी दावा किया है कि सोशल साइट्स पर इस साइकोपैथ किलर के सौ से ज्यादा अकाउंट मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि इस सोशल साइटों का यूज लड़कियों को फंसाने के लिए करता था।
कॉलगर्ल के साथ गर्लफ्रेंड की कब्र पर सोता था उदयन पुलिस के मुताबिक आकांक्षा का कत्ल करने के बाद उदयन डिप्रेशन में चला गया था। पुलिस ने बताया कि वो आत्महत्या करना चाहता था। वो रोज शराब पीकर खुदकुशी के लिए हिम्मत जुटाता लेकिन कभी कर नहीं पाया। पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि उदयन कॉलगर्ल हायर करता था और उस कॉलगर्ल के साथ आकांक्षा की कब्र पर ही रातें रंगीन करता था। आपको बता दें कि उदयन ने आकांक्षा की हत्या कर उसे घर में ही दफन कर दिया था और उसपर चबूतरा बनाकर उसी पर सोता था। सोने से पहले वो कब्र के उपर सुगंधित परफ्यूम छिड़कता था।