BASIC INFORMATION

Ajay Devgan
Cinema
Actor-Director
Vishwakarma

About

अजय देवगन एक भारतीय फिल्म अभिनेता, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है। और अब तक वे 100 से भी ज्यादा फिल्मे कर चुके है।

अजय देवगन का जन्म दिल्ली के पंजाबी परिवार में 2 अप्रैल 1969 हुआ था और असल में उनका जन्म नाम विशाल वीरू देवगन हैं ।

उनके परिवार का पहले से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, मुंबई से अच्छा संबंध था।
 देवगन के पिताजी वीरू देवगन एक स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन फिल्म डायरेक्टर और उनकी माँ, वीणा एक फिल्म प्रोड्यूसर है।
देवगन ने मिठीबाई कॉलेज और जुहू के सिल्वर बिच हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है।
24 फरवरी 1999 वो दोनों पारंपरिक महाराष्ट्रियन रीती-रिवाजो से देवगन के ही घर में विवाह बंधन में बंधे। उनके दो बच्चे भी है।
 उन्होंने बहुत से अवार्ड जीते है, जिनमे दो राष्ट्रिय फिल्म अवार्ड और चार फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है।
 2016 में उन्हें भारत सरकार ने भारत के चौथे सर्वोच्च अवार्ड पद्म श्री से सम्मानित किया है।
अजय देवगन ने 1991 की फिल्म फूल और कांटे से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की थी और इसके लिये उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
 इसके बाद वे लगातार जिगर (1992), दिलवाले (1994), सुहाग (1994), नाजायज (1995), दिलजले (1996) और इश्क (1997) जैसी सफल और सुपरहिट फिल्मे करते गए।
1998 में उन्होंने महेश भट्ट की नाटकीय फिल्म ज़ख्म की, जिसमे उनके अभिनय की काफी सराहना की गयी थी और इसके लिये उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रिय फिल्म अवार्ड भी मिला।
1999 में, ऐश्वर्या रॉय और सलमान खान के साथ आयी उनकी एक सुपरहिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिये वे काफी चर्चा में रहे,
साल 2000 से पहले, उन्होंने राम गोपाल वर्मा की मुंबई अंडरवर्ल्ड कंपनी पर आधारित फिल्म में एक आलोचनात्मक (प्रशंसात्मक) अभिनय किया था।
 2003 में राजकुमार संतोषी की भगत सिंह पर आधारित फिल्म दी लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह में उनके अभिनय के लिये उन्हें बेस्ट एक्टर का दूसरा राष्ट्रिय फिल्म अवार्ड मिला था।
उन्होंने अब तक अपने फ़िल्मी करियर में कई सफल फिल्मे दी है
जिनमे मुख्य रूप से रेनकोट (2004), गंगाजल (2004), युवा (2004), अपहरण (2005), ओमकारा (2006), करीना कपूर के साथ गोलमाल: फन अनलिमिटेड (2006),
गोलमाल रिटर्न्स (2008), ऑल दी बेस्ट: फन बिगेंस (2009), वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010), गोलमाल 3 (2010), राजनीती (2010), सिंगम (2011), बोल बच्चन (2012),
सोनाक्षी सिन्हा के साथ सन ऑफ़ सरदार (2012), सिंगम रिटर्न्स (2014) और दृश्यम (2015)
शामिल है।
अब तक वे 100 से भी ज्यादा फिल्मे कर चुके है। और इस तरह से उन्होंने अपनेआप को बॉलीवुड का बेहतरीन और सबसे सफल अभिनेता भी साबित किया है।
इसके साथ-साथ अजय की एक प्रोडक्शन कंपनी अजय देवगन फिल्म भी है, जिसकी स्थापना उन्होंने साल 2000 में की थी।
 2008 में उन्होंने अपनी फिल्म यु, मी और हम से अपने डायरेक्टर के करियर में पर्दापण किया था।

अजय देवगन एक ऐसे अभिनेता है जो अपनी आँखों से ही बातो को बयाँ कर देते है
 अपनी अदाकारी से सभी के दिलो पर राज करने वाला अजय आज कल गंभीर अभिनय करने के लिये भी जाने जाते है।

Gallery

FREE!!! Registration